Let us learn how and where should we use Simple Present Tense.

अंग्रेजी में कुल 12 Tenses होते है! आज हम सीखेंगे सबसे पहला tense जो कि है : Simple Present Tense. हम दिन में बहुत बार इस Tense का प्रयोग करते है| हमें कुछ Simple से Rules को Follow करना होगा| कृपया ध्यान से Examples को समझिये और जानिये किस प्रकार और किन वाक्यों में हम इस Tense का प्रयोग करते है|

किन जगहों पर Simple Present या Present Indefinite Tense का प्रयोग होता है?

  • जिन वाक्यों के अंत में ता है, ते है, ती है, ता हूँ आदि आता है, निम्न Examples:

वह खाना खाता है |  रिया बाज़ार जाती है  | वे सब खेलते है | रमा सवेरे जल्दी उठती है| मै सुबह सैर के लिए जाता हूँ|

  • जहाँ वर्तमान काल में कार्य होता है | जैसे : मैं अंग्रेजी पढ़ती हूँ|

Rules followed in Simple Present Tense:

Subject + Verb Ist Form + s/es + Object




निम्न वाक्य को ध्यान से समझिये :

Simple Present Tense

ऊपर दिए गए Rule के अनुसार सबसे पहले Subject फिर Verb की First Form के साथ s/es और अंत में Object आता है|

जैसे          :                                                        मैं बाज़ार जाता हूँ|      ———–>     I go to the market.

हमने इस वाक्य में s/es का प्रयोग नही किया| नीचे देखे कैसे और कहाँ पर s/es का प्रयोग किया जाता है :

Rules to use s/es:

s/es का प्रयोग III Person Singular के साथ होता है | III Person Singular मतलब मैं, हम, तुम को छोड़कर बाकी सभी जो कि एक मात्र या एक वचन हो| जैसे: वह या किसी वस्तु, प्राणी, स्थान का नाम: Ram, Sita, Chair, He, She, It इत्यादि|इन सभी के साथ s/es का प्रयोग होता है| नीचे दिए गए Examples से समझिये|

  • राम खाना खाता है|                                                         Ram eats the meal.
  • रेखा हर रोज़ सैर के लिए जाती है|                              Rekha goes for a walk daily.
  • मैं सुबह गाना गाता हूँ|                                                   I sing song in the morning.
  • वह अंग्रेज़ी समझती है|                                               She understands English.

es का प्रयोग हम उन Verbs के साथ करते हैं जिनके अंत में sh, ss, ch आता है|

जैसे: Watch, Pass, Process , Wash  —> Watches, Passes, Processes, Washes

use OF Simple Present Tense?

  • Simple Present Tense का प्रयोग किसी Universal Truth में भी किया जाता है|

जैसे: पृथ्वी सूर्य के चारो ओर घूमती है| The earth revolves around the sun.

  • किसी की आदत को बताने के लिए भी Simple Present Tense का Use होता है|

जैसे: मैं diary लिखता हूँ|          I write diary.

  • General Truth या किसी Fact में भी Simple Present Tense का Use होता है|

जैसे: नई दिल्ली भारत की राजधानी है|  New Delhi is the capital of India.

Rules for Negative and Interrogative in Simple Present Tense:

प्रशंनवाचक या नकारात्मक वाक्यों में हम Do/Does का प्रयोग करते है| Does हम केवल III Person Singular के साथ करते

हैं|    Rule for negative sentences :  Subject + do /does not + Verb Ist Form + Object

Rule for interrogative sentences :  do /does + Subject +  Verb Ist Form + Object

Rule for negative + interrogative sentences :  do /does + Subject + not+ Verb Ist Form + Object

राम बाज़ार नहीं जाता है|                          Ram does not go to the market.

क्या Ram बाज़ार जाता है?                      Does Ram go to the market?

मैं शाम को नहीं खेलती हूँ|                        I do not play in the evening.

क्या मैं शाम को खेलती हूँ ?                     Do I play in the evening?

क्या रमा आपके घर नहीं आती है ?       Does Rama not come to your home?

क्या तुम Badminton खेलते हो?         Do you play Badminton?

नोट: Negative और Interrogative Sentences में s/es का प्रयोग नहीं होता|

उम्मीद करते है कि Simple Present Tense आपको समझ आ गया होगा| अधिक जानकारी के लिए नीचे Comment करे या Email करे: englishneed7@gmail.com पर|

#keeplearning #keepsupporting #englishneed

 

Comments

comments

About the author

Asmita Gakhar

Asmita Gakhar is the owner and author of Englishneed.com. I am graduated as a Software Engineer from APIIT SD INDIA (Panipat). I have completed my Secondary Education from St. Mary's Convent Sr. Sec. School, Panipat.

The mission is to Connect, Learn and Grow. I will keep on sharing the knowledge that I have and hope to create impact in your life.

This blog will help you improve your verbal and non verbal communication. You will also get to learn basic and advance level of Computer and Technology.

Reach me at asmita.gakhar7@gmail.com